बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
29-Mar-2026 02:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिला प्रशासन ने रामनवमी के अवसर पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 12 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 26 मार्च की रात जिला नियंत्रण कक्ष के औचक निरीक्षण में उन्हें अनुपस्थित पाया गया। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उनके एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया और कारण बताओ नोटिस जारी किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
भागलपुर डीएम ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अनधिकृत अनुपस्थिति न केवल प्रशासनिक अनुशासन का उल्लंघन है, बल्कि इससे शांति व्यवस्था और विधि-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता था। रामनवमी जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, और पूर्व में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए जा चुके थे।
अपर समाहर्त्ता सह वरीय पदाधिकारी द्वारा रात 9:43 बजे और 10:06 बजे किए गए निरीक्षण में जिला नियंत्रण कक्ष लगभग खाली पाया गया। प्रशासन ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी दिया है। प्रशासन की यह कार्रवाई अन्य कर्मचारियों के लिए संदेश है कि संवेदनशील पर्वों और महत्वपूर्ण अवसरों पर ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची:
सुभाशीष चटर्जी – जिला विपणन पदाधिकारी
भूपेंद्र सिंह – नगर निगम के कार्यपालक अभियंता
अजय कुमार – मापतौल निरीक्षक
विपुल जी – उप परियोजना निदेशक, आत्मा
सौरभ कुमार सिंह – सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी
मो. जफर अली – लिपिक, जिला शिक्षा कार्यालय
नितिन कुमार – लिपिक, मद्य निषेध कार्यालय
मो. फिरोज आलम – ग्रामीण आवास सहायक, गोराडीह
अफरोज आलम – किसान सलाहकार, शाहकुंड
मनोवर अली – पीआरएस, शाहकुंड
आशीष कुमार – लिपिक, पीएचईडी पूर्व
खुर्शीद आलम – कार्यालय परिचारी, कुष्ठ विभाग (सिविल सर्जन कार्यालय)