बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
21-Feb-2025 02:33 PM
By First Bihar
BPSC Teacher : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह समझ में आता हो कि उसके तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं। वह किस हद तक सही हैं और उसमें क्या खामियां हैं। ऐसे में कभी -कभी प्रेमी जोड़ें ऐसे कदम भी उठा लेते हैं जो कहीं से भी न्यायसंगत नहीं होते हैं और फिर उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता हैं। अब ऐसा ही ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक BPSC शिक्षक ने अपनी छात्रा से इश्क लड़ा लिया। इसके बाद जो हुआ यह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, भागलपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे BPSC शिक्षक गोपाल कुमार की ग्रामीणों ने पहले पिटाई की और फिर मंदिर में जबरन शादी करवा दी। यह मामला कहलगांव थाना क्षेत्र के सिंया पंचायत स्थित गमहरपुर का बताया जा रहा है। जहां शिक्षक और छात्रा के बीच करीब 6-7 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह शिक्षक गोपाल कुमार छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और मामला इश्क तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है, गोपाल अपनी प्रेमिका नेहा कुमारी से मिलने उसके घर पहुंचा था। परिवारवालों ने दोनों को साथ देख लिया और ग्रामीणों को बुला लिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोपाल की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में दोनों की जबरन शादी करवा दी। मामला यहीं नहीं थमा। शादी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों के बीच से निकाल दोनों को थाने ले आई। चुकी दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने बॉन्ड पेपर पर सहमति पत्र भरवाकर दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया। बॉन्ड में पुलिस ने लिखवाया कि एक दूसरे के खिलाफ केस-मुकदमा नहीं करेंगे और पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगे। पंचायत के मुखिया ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदिर में शादी कराई, लेकिन बाद में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ दिया।