चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
24-Feb-2025 01:20 PM
By KHUSHBOO GUPTA
PM MODI IN BIHAR: पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। भागलपुर में पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी है। इसी बीच वहां पॉकेटमारों ने कई लोगों की जेबें काट ली हैं।
पीएम के कार्यक्रम में भागलपुर पहुंचे कुछ लोगों ने पॉकेटमारी की शिकायत की है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी पॉकेटमारों ने कई लोगों के जेब पर हाथ साफ कर लिया है। इस रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। लेकिन रैली स्थल पर इतनी बड़ी भीड़ देखकर पॉकेटमार भी सक्रिय हो गए हैं। जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों की जेबें खाली कर दी हैं।
कई लोगों ने अपने पैसे और मोबाइल चोरी होने की शिकायत की है। जिसके बाद थाना प्रभारी ने गेट पर लगे सुरक्षकर्मियों को अलर्ट कर दिया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में एक विशाल जनसभा करने वाले हैं। इस रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली से आई एसपीजी टीम ने संभाला हुआ है। रैली स्थल पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल के अलावा कोई भी अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं है।