ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

नीतीश के बड़बोले विधायक ने निगम कर्मी को पीटा, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, कहा..मुझे इंसाफ चाहिए

भागलपुर में नगर निगम के कर्मचारी ने JDU विधायक गोपाल मंडल पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित कर्मी ने न्याय की गुहार लगाई है और कार्रवाई की मांग की है। बमबम पंडित ने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए।

BIHAR POLITICS

20-Feb-2025 07:56 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक और गोपालपुर एमएलए गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। पहले भी कई बार वो सुर्खियों में रह चुके हैं लेकिन इस बार नगर निगम कर्मी की पिटाई कर वो चर्चा में हैं। जिस निगम कर्मी की उन्होंने पिटाई की वह पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहा है। बमबम पंडित ने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। 


भागलपुर में नगर निगम के कर्मचारी ने JDU विधायक गोपाल मंडल पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दरअसल  गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है। तैयारी के बीच सरेआम विधायक गोपाल मंडल लाठी डंडे बरसाने लगे और सरकारी कर्मचारियों से मारपीट करने लगे।


नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को पीटने के साथ ही विधायक ने खुलेआम धमकी दी कि अगर ज्यादा विरोध किया तो मैदान से बाहर नहीं जाने देंगे। मालूम हो कि प्रधानमंत्री, के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर हाउसिंग बोर्ड परिसर में वाहन पड़ाव बनाया जा रहा था। इसके लिए नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम सफाई एवं अन्य तैयारी की जा रही थी।


इसी दौरान JDU विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और निगम कर्मियों पर लाठी बरसानी शुरू कर दी, इस घटना में नगर निगम के जेसीबी ड्राइवर बमबम सहायक पिंटू और राजस कर्मचारी संजीव कुमार सिंह को गंभीर चोटे आई है। संजीव कुमार सिंह के हाथ में गहरे जख्म हुए हैं।


वही एक अन्य कर्मी के शरीर पर लाठी के निशान है। जानकारी के अनुसार, मारपीट के बाद विधायक ने कर्मियों को धमकाया, कहा कि विरोध किया तो मैदान के बाहर नहीं जाओगे। घटना के वक्त मौके पर (CO) अंचलाधिकारी वहां नहीं थे, घटना की जानकारी मिली तो वो मौके पर पहुंचे और मामले को दबाने की कोशिश करने लगे। लेकिन पीड़ित कर्मी अब न्याय की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि मुझे इंसाफ चाहिए। बिना मतलब के विधायक ने मेरी पिटाई क्यों की? यह सवाल पीड़ित उठा रहा है।