Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
15-Oct-2025 10:27 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच जदयू और लोजपा रामविलास ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। भागलपुर जिले की चार प्रमुख सीटों गोपालपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव और नाथनगर पर अब तस्वीरें साफ हो गई है। सबसे चर्चित सीट गोपालपुर सीट रहा है जहां के विधायक गोपाल मंडल है। उनका टिकट जेडीयू ने काट दिया है।
उनकी जगह नीतीश कुमार की पार्टी ने पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को गोपालपुर से उम्मीदवार बनाया है। जबकि सुल्तानगंज से मौजूदा विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल और कहलगांव से शुभानंद मुकेश को जेडीयू ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं नाथनगर सीट से लोजपा (रामविलास) ने मिथुन कुमार को टिकट दिया है।
बता दें कि जेडीयू का टिकट नहीं मिलने से नाराज नीतीश कुमार के खास विधायक गोपाल मंडल मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गय। बाद में उन्हें पुलिस अपने साथ ले गयी। भागलपुर जिले के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल जो अपने बड़बोले बयानों से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। टिकट नहीं मिलने से वो काफी आहत हैं, उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ अत्याचार हुआ है। दूसरे दल से आए लोग को टिकट दे दिया गया है। इस दौरान गोपाल मंडल का नीतीश प्रेम भी देखने को मिला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से मेरा स्नेह है, हम निर्दलीय चुनाव जीतेंगे और नीतीश को समर्थन देंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। हम बाजिव बात बोलने वाले लोग हैं। बैकवर्ड को कही स्थान नहीं मिल रहा है. जबकि पिछड़ा अतिपिछड़ा के बल पर नीतीश कुमार हैं, लेकिन आज किसी को तब्बजों नहीं दिया जा रहा है। आरजेडी से आदमी को जेडीयू में लाया गया है। मुख्यमंत्री से मिलने गये लेकिन हमको मिलने नहीं दिया गया। हमको बड़बोला नेता कहता है आम पब्लिक को हम अच्छा लगते हैं लेकिन कुछ नेता लोग को हम अच्छा नहीं लगते। जेडीयू से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे लेकिन नीतीश कुमार को मान कर लड़ेंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो किसी भी दल में नहीं जाएंगे लेकिन निर्दलीय चुनाव जरूर लड़ेंगे। चुनाव जीतेंगे और बुलो मंडल को हराएंगे। उन्होंने कहा कि 30 साल तक हम सेवा किये हैं हम ही जीतेंगे।
गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाइजैक कर लिया गया है। टिकट बांटने में भारी गड़बड़िया हुई है। हमने सरकार को बचाने का काम किया लेकिन हमारा कुंडल कट गया। नामांकन पंडित से दिखाकर करेंगे। जेडीयू से टिकट कैसे कट गया ई हमको पता नहीं है। गोपाल मंडल के साथ अत्याचार हुआ है। जो टिकट कटवा दिया उसी ने अत्याचार किया। हम मुख्यमंत्री से मिलने गये थे लेकिन हमें नीतीश कुमार से मिलने नहीं दिया गया। इशारा था कि गेट मत खोलना। हमसे मीडिया कोई सवाल पूछता है तब हम खट से जवाब दे देते हैं। यही बतबा है।
गोपाल मंडल ने आगे कहा कि निशांत के बारे में मैंने ये बोला था कि यदि निशांत को नहीं लाया जाएगा तब जेडीयू खत्म हो जाएगी। नीतीश कुमार के बाद कोई संभालने वाला नहीं है। हमारे दल में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो पार्टी को संभाल सके। यही बात उन सवर्णों को अच्छी नहीं लगी इसलिए मेरा टिकट कटवा दिया। यदि पिछड़ा अतिपिछड़ा समर्थवान रहता तो मेरा टिकट नहीं कटता। मुझे महागठबंधन में जाना नहीं है। निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। निर्दलीय चुनाव जीतकर नीतीश कुमार को समर्थन देंगे। नीतीश कुमार के साथ मेरा स्नेह है।