ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar Vidhanparishad: बिहार विधानपरिषद में फंस गई सरकार, सभापति ने सदन की कमेटी...

Bihar Vidhanparishad: बिहार विधानपरिषद में फंस गई सरकार, सभापति ने सदन की कमेटी से जांच कराने की घोषणा कर दी..क्या है मामला...

Bihar Vidhanparishad: बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्य साथ खड़े हो गए। इसके बाद सभापति ने विप समिति से जांच कराने का नियमन दिया है.

03-Mar-2025 12:57 PM

By Viveka Nand

Bihar Vidhanparishad: बिहार विधान परिषद में आज भ्रष्टाचार का बड़ा मुद्दा उठा. जांच के नाम पर खेल किए जाने को लेकर पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने सरकार को गेर लिया. अंत में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विधानपरिषद की कमेटी से जांच कराने की घोषणा की. तब जाकर सदस्य शांत हुए. मामला कृषि विभाग से जुड़ा है. 

सबौर कृषि विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है. आज विधान परिषद में यह मामला उठा. विश्वविद्यालय के कुलपति पर सवाल खड़े किए गए. सवाल उठाया गया कि सबौर कृषि विश्वविद्यालय में नामांकन और नियुक्ति में घोटाला किया गया है. आरक्षण के नियमों की अनदेखी की गई है. राज्य के बाहरी व्यक्ति को आरक्षण का लाभ दिया गया है . जेडीयू विधान पार्षद नीरज कुमार से लेकर गुलाम गौस समेत विपक्ष के भी कई सदस्यों ने अपनी बात रखी. 

जेडीयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने इस सवाल पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि विभाग खुद स्वीकार कर रहा है कि कई परिवार पत्र प्राप्त हुए हैं. इसकी जांच के लिए विभाग स्तर पर समिति का गठन किया गया है. हम सभापति के माध्यम से मंत्री जी से जानना चाहते हैं, अपने समिति का गठन कर दिया, जांच कब तक होगी? इसकी कोई समय सीमा तय है?  सवाल की गंभीरता को भांपते हुए विप के सभापति ने नियम दिया कि पूरे मामले की सदन की कमेटी से जांच कराई जाएगी. इस घोषणा का सभी सदस्यों ने स्वागत किया.