सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-Apr-2025 05:10 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ के ललमटिया थाना क्षेत्र में भाड़े के मकान में रह रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका से बात करते-करते आत्महत्या कर ली है. यह युवक मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था. मगर भागलपुर में रहकर एक ठेले पर खट्टी-मीठी जलेबी तथा अन्य खाद्य पदार्थ बेचकर अपना जीवन यापन किया करता था.
यहां वह करीब पिछले 5 महीने से रह रहा था. पास के ही शाहकुंड की एक लड़की के साथ इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वीडियो कॉल पर बात करते-करते युवक ने अपने ही गमछे का फंदा बनाया और उस पर झूलकर जान दे दी. युवक की प्रेमिका ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी. हैरत की बात तो यह है कि यह युवक पहले से ही शादीशुदा था और इसके बच्चे भी हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है.
युवती को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. युवक का नाम राजन भारती बताया जाता है. उसका दूसरा नाम सेठ भारती था और वह राजस्थान के पाली निवासी सनोज भारती का पुत्र था. फांसी लगाने से ठीक पहले युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि मैं मरने जा रहा हूँ. इस समय युवती वहीं टमटम चौक के पास अपने प्रेमी से कुछ ही दूरी पर थी.
जब तक वह उसके पास पहुँचती तब तक युवक इस दुनिया से जा चुका था. इस घटना की सूचना मिलने पर ललमटिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की वीडियोग्राफी करा शव को फंदे से उतरवाया, वहां पर FSL की टीम को भी रात में ही बुलाया गया और जरुरी साक्ष्य इकट्ठे करवाए गए. आत्महत्या में प्रयोग किए गए गमछे और मोबाइल को पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर लिया है और युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, वे लोग राजस्थान से बिहार के लिए निकल चुके हैं.