ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / bhagalpur-news / BIHAR: नाथनगर में बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, भागलपुर–सुल्तानगंज मार्ग को किया जाम, सीओ...

BIHAR: नाथनगर में बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, भागलपुर–सुल्तानगंज मार्ग को किया जाम, सीओ के खिलाफ की नारेबाजी

नाथनगर प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों ने जीआर राशि की मांग को लेकर भागलपुर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग को दो घंटे तक जाम किया। प्रशासनिक आश्वासन के बाद जाम हटा।

03-Sep-2025 04:14 PM

By AJIT

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड के हजारों की संख्या में महिला-पुरुष बाढ़ पीड़ितों ने जीआर राशि की मांग को लेकर करीब 2 घंटे तक भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग को दोगचछी बाईपास के पास जाम कर दिया।नाथनगर सीओ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे वही जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। सड़क जाम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। 


बाद में नाथनगर सीओ रजनीश कुमार, नाथनगर  इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने उचित मुआवजे का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। वही रत्तिपुर उप मुखिया प्रतिनिधी कुन्दन कुमार ने बताया की नाथनगर अंचल सीओ रजनीश कुमार को प्रखंड क्षेत्र के 9 पंचायत के जनप्रतिनिधि ने लगभग 9000 हजार जीआर राशि के लिए फॉर्म जमा किया गया लेकिन मात्र 15 प्रतिशत ही फ्रॉम एंट्री किया गया और बाकी के फ्रॉम को फेंक दिया गया। 


जिसके कारण सही लाभुक को आपदा राशि नहीं मिल पा रही है। जब इसका जवाब मांगने जाते है तो बताया जाता है कि पोर्टल बंद हो गया है । वही सीओ रजनीश कुमार ने बताया की प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ अंचल कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।