Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
20-Jan-2026 09:43 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ दो परिवारों की नींद उड़ा दी है, बल्कि पूरे शहर को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राएं सोनाक्षी और जिया बीते 13 दिनों से लापता हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है।
जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं वैसे-वैसे परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है मां की आंखें रास्ता देखते-देखते थक चुकी हैं और घर में हर पल अनहोनी की आशंका सता रही है। इसी बीच जांच में एक ऐसा मोड़ आया जिसने इस मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है। पुलिस को स्कूल के पास का CCTV फुटेज हाथ लगा है, जिसमें सोनाक्षी और जिया स्कूल के अंदर प्रवेश करती साफ दिखाई दे रही हैं।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि छुट्टी के बाद दोनों छात्राएं स्कूल से बाहर निकलती कहीं नजर नहीं आतीं। सवाल उठता है आखिर स्कूल के अंदर ऐसा क्या हुआ कि दोनों बाहर ही नहीं दिखीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह और सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार खुद स्कूल पहुंचे करीब दो घंटे तक छात्राओं के भाई, स्कूल की अन्य छात्राओं और प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा से गहन पूछताछ की गई।
जिया के भाई उज्जवल की आवाज दर्द से कांप उठती है। वो कहते हैं हमें नहीं पता मेरी बहन किस हालत में है। मां दिनभर रोती रहती है। उसकी हालत खराब होती जा रही है। वहीं सोनाक्षी के भाई ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पहले दिन से ही सही ढंग से तलाश होती तो आज शायद उनकी बहन घर पर होती।
इस मामले में स्कूल प्रशासन भी सवालों के घेरे में है पहले कहा गया कि दोनों छात्राएं 8 जनवरी को स्कूल आई ही नहीं थीं, लेकिन अब CCTV फुटेज ने उस दावे की पोल खोल दी है प्रभारी प्रधानाध्यापक के जवाब भी अब साफ नहीं लग रहे जब सिटी एसपी से इस पूरे मामले पर सवाल किया गया तो उनका एक ही जवाब था जांच जारी है लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है आखिर भागलपुर की ये दोनों बेटियां कहां हैं क्या CCTV के कैमरे किसी बड़े राज की ओर इशारा कर रहे हैं पूरे शहर की निगाहें अब इस रहस्य के खुलने का इंतजार कर रही हैं।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट