UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
22-Dec-2025 10:32 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया के पूजहां श्रीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीराम विलास राय के रूप में हुई है। उनके पुत्र मिंटु कुमार राय ने बताया कि वे साइकिल से अपने खेत में पानी पटाने जा रहे थे। तभी इसी दौरान पुजहां हरिजन टोली गांव के पास रिभा गैस एजेंसी की तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेजा गया। वहीं, पिकअप वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान पूजहा श्रीनगर थाना क्षेत्र के घोड़हिया निवासी सत्देव राय के पुत्र श्रीराम विलास राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट