ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी

बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी

बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में बारात में जा रहे युवक इरफान अंसारी का शव महनागनी पंचायत स्थित पोखर में तैरता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

09-Feb-2026 06:20 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत वार्ड संख्या-1 निवासी असमुहाहमद के पुत्र अंसारुल की बारात में शामिल होने के लिए जाकिर अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी बीती रात अपने घर से निकले थे। अहले सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महनागनी पंचायत वार्ड संख्या-12 में रामचंद्र महतो के खेत में बने पोखर में युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


एसपी बेतिया, डॉ. शौर्य सुमन, भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा किया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में लगी हुई है।