TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
17-Jul-2025 10:44 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव से बुधवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान महुअवा गांव निवासी कोसिला देवी के रूप में की गई है, जो रोज़ की तरह अपने बकरियों को चराकर घर लौट रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के ही एक गोदाम के पास एक ट्रक बैक कर रहा था। अचानक वह बेकाबू होकर कोसिला देवी को कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि महिला का सिर मौके पर ही बुरी तरह कुचल गया और उनकी तत्काल मौत हो गई। उस वक्त कोसिला देवी के साथ 7 साल की सना खातून और 65 वर्षीय साबरा खातून भी मौजूद थीं। सौभाग्यवश दोनों अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं, लेकिन कोसिला देवी की जान नहीं बच सकी।
घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के शीशे तोड़ डाले और उसके टायर की हवा निकाल दी। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
शिकारपुर थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोदाम के पास ट्रकों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।