ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / bihar / Bihar News: झंडोत्तोलन के बाद हादसा, करंट से स्कूल में छात्र की मौत...

Bihar News: झंडोत्तोलन के बाद हादसा, करंट से स्कूल में छात्र की मौत

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस समय गहरे शोक में बदल गईं जब 15 अगस्त की शाम को बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में पहाड़चक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की करंट लगने से मौत हो गई।

16-Aug-2025 07:22 AM

By HARERAM DAS

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस समय गहरे शोक में बदल गई जब 15 अगस्त को बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27, पहाड़चक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ध्वजारोहण समारोह के बाद झंडे के खंभे को हटाया जा रहा था और वह पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया।


मृतक आयुष, पहाड़चक निवासी अजीत पासवान का इकलौता पुत्र था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था और विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया था। हादसे के समय वह अपने साथी छात्रों के साथ झंडे का खंभा निकालने में मदद कर रहा था।इस हादसे में एक अन्य छात्र, शुभांशु कुमार (पिता: लालो पासवान), भी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि स्कूल भवन के ठीक ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन लंबे समय से जानलेवा खतरा बनी हुई थी। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद इसे हटाने या तार को भूमिगत करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


आयुष की मौत की खबर से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता अजीत पासवान, जो एक दैनिक मजदूर हैं, बेसुध हो गए। मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार उन्हें सांत्वना देने के लिए जुटे हैं, लेकिन किसी के पास शब्द नहीं हैं।


सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। नगर निगम और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने, जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।


जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला अधिकारी ने संयुक्त रूप से एक जांच टीम गठित कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने पीड़ित परिवार को कम-से-कम 10 लाख मुआवजा और शुभांशु कुमार के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने की माँग की है।