ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / begusarai-news / Bihar Police News: बिहार के आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन, DIG...

Bihar Police News: बिहार के आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन, DIG ने दो इंस्पेक्टर का वेतन रोका, अन्य के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

खगड़िया और बेगूसराय में जानलेवा हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने वाले आधा दर्जन पुलिस निरीक्षकों पर डीआईजी आशीष भारती ने कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ अधिकारियों को निंदन की सजा दी गई, जबकि कुछ का वेतन रोका गया।

11-Dec-2025 03:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Police News: बिहार में लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। खगड़िया और बेगूसराय में जानलेवा हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी में घोर लापरवाही के मामले में डीआईजी आशीष भारती ने आधा दर्जन पुलिस इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


डीआईजी द्वारा खगड़िया और बेगूसराय के पुलिस निरीक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह सामने आया कि बार-बार आदेश और निर्देश देने के बावजूद वांछित आरोपितों की समुचित संख्या में गिरफ्तारी नहीं की गई। गिरफ्तारी हुई भी तो बहुत कम संख्या में हुई, जबकि कई क्षेत्रों में ऐसे आरोपितों की संख्या काफी अधिक थी।


समीक्षा में यह भी पाया गया कि कई क्षेत्रों में एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। डीआईजी आशीष भारती ने इसे अपराध नियंत्रण के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता माना। डीआईजी ने बताया कि उक्त त्रुटि के कारण निम्न पुलिस निरीक्षकों को निंदन की सजा दी गई है


खगड़िया गोगरी के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, बेगूसराय बलिया के इंस्पेक्टर राजेश कुमार, तेघड़ा के इंस्पेक्टर संतोष कुमार, मझौल के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के साथ ही, अन्य आधे दर्जन इंस्पेक्टरों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। वहीं, बेगूसराय सदर के इंस्पेक्टर बीरेंद्र यादव और बेगूसराय नगर की इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी सिन्हा का वेतन रोका गया और उन्हें जवाब तलब किया गया है।