ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

बेगूसराय में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, जीजा की हालत गंभीर

Begusarai road accident, truck accident Bihar, bike rider death, बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

21-Jan-2026 07:23 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रक्सी चौक के पास बुधवार को गन्ना लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर गांव निवासी राम रतन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार पासवान के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक मृतक का जीजा रामविलास पासवान है, जो समस्तीपुर जिले के मद्दीनगर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गन्ना लदा ट्रक तेज रफ्तार में था और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में संजीव कुमार पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रामविलास पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


परिजनों के अनुसार, संजीव कुमार पासवान अपने जीजा के साथ गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सकरा गांव स्थित ननिहाल से अपने घर वीरपुर (हसनपुर) लौट रहे थे। इसी दौरान एसएच-55 पर रक्सी गांव के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।