मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
08-Dec-2025 10:34 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गुरदासपुर चौक स्थित कामिनी ज्वेलर्स में दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धावा बोल दिया और कुछ ही मिनटों में दुकान लूटकर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश दुकान में प्रवेश करते ही आधा शटर गिराकर दुकानदार संजीत सोनी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद दुकान में रखे चांदी और चांदी के गहने, सोने का हल्का नथिया-नाकफूल और कैश बॉक्स (गल्ला) लेकर फरार हो गए।
दुकानदार ने बताया कि पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई। वहीं लूटे गए माल और रकम का सटीक विवरण अभी सामने नहीं आ पाया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। लूट की खबर फैलते ही गुरदासपुर चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई।
तेघरा डीएसपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में चारों अपराधी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।