ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / बेगूसराय में नहाने के दौरान डूबे तीन बच्चे, मचा कोहराम

बेगूसराय में नहाने के दौरान डूबे तीन बच्चे, मचा कोहराम

06-Jul-2020 03:49 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में आज नहाने के दौरान दौरान 3 बच्चे गड्ढे के पानी में डूब गये। डूब रहे बच्चों में दो को बचा लिया गया जबकि एक बच्चे की डूब कर मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।


घटना बखरी थाना क्षेत्र के घागरा पंचायत के उदयपुर चौर के समीप की है। मृतक की पहचान घागरा पंचायत के उदयपुर निवासी मिथिलेश महतो के 8 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि प्रीतम दो और बच्चे के साथ गड्ढे के पानी में नहा रहा था। उसी दौरान तीनों बच्चे डूबने लगे। इस दौरान दो बच्चों के स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया।


आनन-फानन में परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह खोजबीन कर शव को निकाला। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच मचा हुआ है एवं रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बखरी थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।