ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / bihar / बेगूसराय : 6 दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव,...

बेगूसराय : 6 दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

02-Dec-2020 10:15 AM

BEGUSARAI : बेगूसराय में छह दिन से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई.  घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुहं पास की है. मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर गांव निवासी रामप्रवेश महतो के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि अमन पिछले 6 दिन  से  लापता था. परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. आखिरकार परिजनों ने भगवानपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका.

मंगलवार की देर शाम युवक का शव पानी भरे गड्ढे में मिला जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और बुधवार की सुबह भगवानपुर में सड़क जाम कर दिया. गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण हत्या हुई है. फिलहाल भगवानपुर थाने की पुलिस  घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं.