बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM
21-Nov-2020 10:20 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में आज उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई.जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया है. दोनों परिवार की खुशियां पल भल में मातम में बदल गई.
पहला मामला बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के कोठी घाट आगपुर के समीप की है, जहां नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान डोमन महतो के पुत्र साजन कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि साजन आज सुबह छठ पूजा करने के लिए बलान नदी गया हुआ था, उसी दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई. आसापस मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर बचा नगीं सके. इस घटना के बाद से परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. फिलहाल घटना के बाद मंसूरचक थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है.
दूसरा मामला डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा बूढ़ी गंडक के समीप की है. जहां नदी में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई. मृतक की पहचान कमल महतो के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आज सुबह अर्घ्य के दौरान एक मरा हुआ मवेशी किनारे आ गया, उसको हटाने के लिए पप्पू ने पानी में छलांग लगा दी. पर वह गहरे पानी में समा गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई. फिलहाल डंडारी थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया हैं.