ब्रेकिंग न्यूज़

पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

Home / bihar / कोरोना का खौफ: बेगूसराय के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही परिजन...

कोरोना का खौफ: बेगूसराय के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही परिजन छोड़कर भागे

18-Nov-2020 08:15 AM

BEGUSARAI : देशभर में कोरोना का कहर जारी है. दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. इन सब के बीच कोरोना का खौफ इस कदर हावी है कि मरीज के अपने भी उन्हें छोड़कर भाग जा रहे हैं. 

एक ऐसा ही मामला पटना के आईजीआईएमएस से सामने आया है, जहां आइसोलेशन आईसीयू में भर्ती 30 साल के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो उसके परिजन उसे छोड़कर भाग गए. अब अस्पताल प्रशासन परिजन की तलाश में परेशान है. 

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव  आने के बाद परिजनों को बताया गया कि इसे इलाज के लिए पटना एम्स ले जाना पड़ेगा. इसके लिए अस्पताल प्रशासन एंबुलेंस से वहां भिजवा देगा, लेकिन इतना सुनने के बाद परिजन जो बाहर निकले वो लौट कर नहीं आए. अब अस्पताल प्रशासन के पास समस्या यह है कि बगैर परिजन के एम्स या दूसरे अस्पताल उसे कैसे भेजे. 

बताया जा रहा है कि युवक बेगूसराय के चट्टी रोड का रहने वाला है और उसे 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसके परिजन उसे छोड़कर फरार हो गए हैं. फोन नंबर जो दिया गया है वो भी अब बंद आ रहा है.