मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
28-Dec-2025 07:56 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत जिला नियोजनालय बेगूसराय द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 29 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
इस जॉब कैंप की खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह इंटरव्यू के आधार पर होगी। किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी, जिससे अधिक से अधिक युवा आसानी से भाग ले सकें।
स्थान और समय
जॉब कैंप का आयोजन संयुक्त श्रम भवन (आईटीआई कैंपस), पनहास, बेगूसराय में किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शुरू होगा। भर्ती प्रक्रिया में Elite Foods Private Limited कंपनी भाग लेगी।
रिक्त पद और योग्यता
कुल 100 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
प्रोडक्शन हेल्पर – 50 पद
पैकिंग हेल्पर – 50 पद
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं या आईटीआई पास निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है।
सैलरी और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 18,000 रुपये प्रतिमाह इन-हैंड सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही ESIC, PF, ग्रेच्युटी और बोनस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए कंपनी द्वारा रहने और खाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
पोस्टिंग कहां होगी
चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग होसुर (बेंगलुरु के पास), तमिलनाडु के त्रिशूर और केरल के कोच्चि जिले में की जाएगी। इससे युवाओं को देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए एनसीएस पोर्टल (National Career Service Portal) पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, वे https://www.ncs.gov.in पर जाकर पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लें। जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदान करने तक सीमित रहेगी। यह जॉब कैंप युवाओं के लिए करियर संवारने का बेहतरीन अवसर है।