बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM
01-Apr-2022 07:58 AM
PATNA : बजट की राशि खर्च करने में बिहार सर्वधिक खर्च करने वाले पांच राज्यों में शामिल है. बिहार देश में दो लाख करोड़ रुपए से अधिक व्यय करने वाले पांच बड़े राज्यों में शुमार हो गया है. एक वित्तीय वर्ष में बिहार के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तामिलनाडु 2.00 लाख करोड़ रुपये खर्च की उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं.
गुरुवार को उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहली बार सर्वाधिक खर्च विकास कार्यों में किया. कोविड के दौर में भी बिहार ने राजस्व जुटाने से लेकर खर्च करने तक में काफी बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने इसके लिए सीएम नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया.
बता दें कि पहली बार बिहार का वार्षिक बजट खर्च दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. वर्ष 2004-05 में कुल बजट 23885 करोड़ रुपये था, जिसमें मात्र 20,058 करोड़ खर्च हुआ था. वहीं, वर्ष 2021 22 में बिहार का बजट आकार 2.18 लाख करोड़ का था और राज्य सरकार 2 लाख 461.51 करोड़ से अधिक खर्च करने में सफल रही है. जो कि वर्ष 2020-21 के व्यय से 21% ज्यादा है.
बजट राशि खर्च करने वाले तीन प्रमुख विभागों में शिक्षा विभाग ने सर्वाधिक 33517.07 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग ने 13586.28 करोड़ व स्वास्थ्य विभाग ने 11285.39 करोड़ रुपये खर्च किए.