ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / banka / Bihar Education News : 'भारत माता की जय' बोलने का विरोध करने वाले...

Bihar Education News : 'भारत माता की जय' बोलने का विरोध करने वाले टीचर पर हुआ बड़ा एक्शन, अब चल गई नौकरी

Bihar Education News : बिहार के बांका जिले में स्थित संजय गांधी उच्च विद्यालय विश्वासपुर के विशिष्ट शिक्षक हसन रजा को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।

05-Jan-2025 10:28 AM

By First Bihar

bihar teacher news : बिहार के बांका से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जिले में स्थित संजय गांधी उच्च विद्यालय विश्वासपुर के विशिष्ट शिक्षक हसन रजा को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। उन पर विद्यालय की गतिविधियों में रुचि नहीं लेने भारत माता की जय बोलने का विरोध करने और तरह-तरह की टीका-टिप्पणी करने का आरोप है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


दरअसल, हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले अमरपुर के संजय गांधी उच्च विद्यालय, विश्वासपुर के विशिष्ट शिक्षक हसन रजा को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय चांदन बीआरसी निर्धारित किया गया है। उनके विरुद्ध विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है।


डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव ने उनके विरुद्ध कार्रवाई का पत्र जारी किया है। हसन रजा पर लगातार विद्यालय की गतिविधियों में रुचि नहीं लेने का आरोप था। वह भारत माता की जय बोलने का भी विरोध करते थे। हसन रजा के अलावा, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।


बताया जा रहा है कि कार्यालय आदेश के अनुसार, हसन रजा पर विद्यालय में कुर्सी पर नींद मारने, विद्यालय प्रार्थना के दौरान बिहार गीत गाने में बाधा डालने, राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय बोलने पर तरह-तरह की टीका-टिप्पणी करने का आरोप है। इसकी जांच करने के लिए कई बार डीईओ और डीपीओ भी विश्वासपुर पहुंच चुके हैं। उनपर शैक्षणिक कार्य में भी असहयोगात्मक रवैया रखने का आरोप है। शिक्षक के इन कृत्यों को स्वेच्छाचारिता, कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता मानते हुए डीपीओ ने निलंबन की कार्रवाई की है।


इधर,विद्यालय की कक्षा समय से संचालित नहीं होने, अपार कार्ड बनाने में कैफे द्वारा राशि वसूली आदि मामले में स्पष्टीकरण की मांग की गई है। डीपीओ स्थापना ने उनसे 24 घंटे में इसका जवाब मांगा है।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगा। विभाग ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा जो अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करते हैं।