दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-Feb-2025 09:17 AM
By First Bihar
PRAGATI YATRA : सीएम नीतीश कुमार रविवार को प्रगति यात्रा के तहत बांका जिला आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 362 करोड़ की सौगात बांका को देंगे। सीएम 175 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही बाबरचक स्मार्ट विलेज का उद्घाटन भी सीएम करेंगे। प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को सबसे पहले रजौन स्थित उन्नति ग्राम पहुंचेंगे। सीएम चार घंटे बांका में रूकेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा की कड़ी तैयारी की गयी है।
सीएम प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को सबसे पहले रजौन स्थित उन्नति ग्राम पहुंचेंगे। यहां सीएम उन्नति ग्राम के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर इसका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सीएम विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। जहां बच्चों के द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। विद्यालय निरीक्षण के बाद सीएम जल जीवन हरियाली योजना के तहत बनाये गये सीढ़ीनुमा तालाब पर पहुंचकर वहां पौधरोपण करेंगे।
इसके बाद सीएम जीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित हाट परिसर में जीविका दीदी से संवाद करेंगे व जीविका दीदियों के द्वारा उत्पादित वस्तुओं का अवलोकन करेंगे। साथ ही सीएम प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन लाभुक गीता देवी, रजिया देवी व गुड्डू ठाकुर को घर की चाबी सौपेंगे। इसके बाद सीएम आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचेंगे। जहां उनका स्वागत किया जायेगा। इसके बाद सीएम पेयजलापूर्ति, सामुदायिक भवन सह वर्कशेड, विभिन्न लाभुकों के आवासन का निरीक्षण करते हुए फुटबॉल मैदान, विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल पर पहुंचकर इसकी जानकारी लेंगे।
स्टॉल निरीक्षण के बाद सीएम बास्केटबॉल ग्राउंड पहुंचकर जिले के करीब 175 से अधिक योजनाओं के शिलापट्ट का रिमोट दबाकर उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सीएम बैडमिंटन कोर्ट, सूर्यघर, सामुदायिक शौचालय आदि का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे ओढ़नी जलाशय के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
इधर, उन्नति ग्राम में अनुसूचित जाति व अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006, नियम 2008 व संशोधित नियम 2012 अंतर्गत बांका जिले के बौंसी व चांदन प्रखंड के 11 आदिवासी को वन पट्टा के कागजात सौंपेंगे। सीएम प्रगति यात्रा के दौरान अमरपुर प्रखंड के राजपुर गांव में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा 26 एकड़ जमीन चिह्नित किया गया है।