दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
17-Jan-2025 01:00 PM
By First Bihar
BANKA : बिहार के बांका में आयोजित मंदार महोत्सव के मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम दिन बॉलीवुड सिंगर विनोद राठौर के कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने हंगामा किया तथा 100 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ डाली। इसके बाद अब इस मामले को लेकर काफी बबाल मचा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है।
दरअसल, बांका में गुरुवार की रात फेमस सिंगर विनोद राठौड़ का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। ऐसे में महोत्सव में तैनात पुलिस बल और अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। एक पदाधिकारी के मंच पर चढ़कर गायिका के साथ डांस करने के बाद दर्शक बेकाबू हो गए।
बताया जाता है कि,कार्यक्रम के दौरान ही जब डीएम, एसपी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी जब निकल गए। उसके बाद जब कार्यक्रम लास्ट होने वाला था तो उस वक्त एक पदाधिकारी भी मंच पर चढ़ गए और विनोद राठौड़ एवं महिला गायिका बीच में जाकर ठुमके लगाने लगे। इसी बीच दशकों का उत्साह काफी बढ़ गया और दर्शक उत्तेजित हो गए।
ऐसे में बेकाबू हुए दर्शकों ने दर्शक दीर्घा में ही नाच के साथ हंगामा करने लगे और इस दौरान दर्शक दीर्घा की 100 से अधिक कुर्सियों को तोड़ डाला। इस दौरान कुछ देर के लिए भगदड़ भी मच गई। इसके बाद इस बीच काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई और सभी दर्शकों को वहां से हटाया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
गौरतलब हो कि, विनोद राठौर के कार्यक्रम को लेकर बांका सहित आसपास के इलाकों से काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। इसको लेकर एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि कुछ देर के लिए दर्शक उत्तेजित हो गए थे हालांकि पुलिस ने मामले को तुरंत नियंत्रित कर लिया। उन्होंने बताया कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं ुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं और दर्शकों को भी घर भेज दिया गया है।