मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Aug-2025 02:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। अपने राज्य बिहार में ही आपके लिए कई ऐसे टूरिस्ट स्पॉट हैं जो आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। बिहार की एनडीए सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ाने के लिए तमाम जरूरी काम कर रही है। बांका का ओढ़नी डैन एक ऐसा ही टूरिस्ट प्लैस बनकर उभरा है।
दरअसल, ओढ़नी डैम, बांका जिले में स्थित एक अतिसुंदर डैम है, जहां बिहार पर्यटन ने वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध करायी है, जिसका लुत्फ़ रोज पर्यटक उठा रहे हैं। इस जगह पर आप नदी और बांध की सुंदरता एक साथ देख सकते हैं। ओढ़नी डैम में मोटरबोट, स्पीड बोट और जेट स्कीइंग से लेकर एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स जैसी व्यवस्था शुरू की गई हैं।
पर्यटन की दृष्टि से यह एक बेहतरीन जगह है जहां खाने-पीने की चीज़ों से लेकर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। इसके कारण ओढ़नी डैम राज्य में एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट स्पॉट के रूप में उभरा है और रोजाना यहां सैकड़ों लोग परिवार या दोस्त संग इस जगह का भरपूर आनंद उठाते हैं। अब यहां की पर्यटकीय सुविधाओं में और भी बढ़ोत्तरी हो रही है। बांका के ओढ़नी डैम के पास अब पर्यटकों को और भी विशेष पर्यटकीय सुविधाएं मिलेगी।
पर्यटन विभाग ने यहां एक सुविधाओं से युक्त कैफेटेरिया का निर्माण पूरा कर लिया है और थीम पार्क व पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य लगातार किया जा रहा है। ओढ़नी डैम मैं कैफेटेरिया का निर्माण कुल 3.45 करोड़ रुपये से कराया गया है, यहां अब तक प्री फैब कैफेटेरिया और स्थल विकास का कार्य पूरा हो गया है। कैफेटेरिया की लीज की प्रक्रिया भी इसी माह पूरी हो जाएगी, जिसके बाद वहां जाने वाले पर्यटकों को खानपान की बेहतर सुविधाएं मिलने लगेगी।
इसके साथ ही यहां 7.49 करोड़ रुपये की लागत से थीम पार्क, थीम पार्क की चहारदिवारी, कनेक्टिंग ब्रिज, ओपेन एयर थियेटर, गजीबो, पार्किंग, फैंसिंग, पार्किंग की चहारदिवारी, मल्टीपर्पस ब्लॉक, नवग्रह चिल्ड्रेन पार्क, फाउन्टेन, पोडियम, पेडस्टल, लैण्ड स्केपिंग, साइनेज, पाथवे आदि का निर्माण सतत किया जा रहा है। ये सभी योजनाएं यहां शीघ्र ही पूरी हो जाएगी।
इसके उपरांत यहां आने वाले पर्यटकों को और भी ज्यादा तथा विशेष पर्यटकीय सुविधाएं मिलेगी। ज्ञात हो कि बांका में ही मंदार पर्वत पर कई पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया गया है। पौराणिक मंदार पर्वत पर जाने के लिए अत्याधुनिक रोप-वे की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है, इसके साथ ही विभिन्न पर्यटकीय सुविधाएं भी उपलब्ध है, जिससे यहां पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है।