मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Apr-2025 11:34 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बांका जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है, जहाँ शम्भुगंज थाना के बरौथा गांव में एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के संग फरार हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई है. महिला का नाम सपना कुमारी बताया जाता है. इसने न केवल अपने पति को छोड़ा बल्कि अपनी बेटी से भी पल्ला झाड़कर रफूचक्कर हो गई.
इस घटना के बाद महिला के पति ने पहले तो हर परिचित व रिश्तेदारों के यहाँ अपनी पत्नी को ढूंढने की कोशिश की फिर जब वह कहीं नहीं मिली तो थाने में जाकर आवेदन दिया और पुलिस से मदद की गुहार लगाईं है. बताया जा रहा है कि रमभज्जू और सपना की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके इसलिए महिला का पति कमाने के वास्ते दूसरे राज्य चला गया था.
इधर सपना की किसी युवक से फोन पर बातचीत जारी थी, धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ी और मामला यहां तक आ पहुंचा. पति ने शिकायत में यह भी कहा है कि उसकी पत्नी घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई है. आवेदन के बाद पुलिस सक्रीय हो चुकी है और युवती के फोन को ट्रैक करने की प्रक्रिया जारी है.
प्रशासन ने यह आश्वासन दिया है कि महिला को जल्द ढूंढ निकाला जाएगा. इसके अलावा पुलिस मामले की जांच अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए कर रही है. देखना दिलचस्प होगा कि कितनी जल्द इस मामले में पुलिस को सफलता हासिल होती है. इस तरह की घटनाएं समाज को दूषित करने का काम करती हैं अतएव कड़ाई से कार्रवाई आवश्यक है.