बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
01-Jul-2025 10:20 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार जल्द ही अपने पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र की मेज़बानी करने जा रहा है, और वह भी बांका जिले में। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। बांका में पहले 4000 मेगावाट की अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट का प्रस्ताव था, जो अमल में नहीं आ सका। अब उसी स्थान पर न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीते सप्ताह पटना में पूर्वी भारत के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में बिहार में स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) के जरिए परमाणु संयंत्र लगाने की सहमति दी थी। बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की मांग पर यह फैसला हुआ।
राज्य सरकार और बिजली कंपनियों ने विभिन्न संभावित स्थलों का अध्ययन किया और बांका को सबसे उपयुक्त माना, क्योंकि यहां जल स्रोतों की पर्याप्त उपलब्धता है ..जो परमाणु संयंत्रों की मुख्य आवश्यकता होती है। इसके विपरीत पहले प्रस्तावित रजौली (नवादा) में सालभर पर्याप्त पानी की आपूर्ति में कठिनाई थी। अब केंद्र सरकार की टीम जल्द ही बांका जाकर संभावित साइट का सर्वेक्षण करेगी और परियोजना की शुरुआत की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।