मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Apr-2025 09:55 PM
By Sonty Sonam
BHAGALPUR: भागलपुर ज़िले के रजौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नियामतपुर चौक के समीप उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गये। इसी दौरान एक ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के संझा गांव निवासी सुदामा देवी के रूप में हुई है। सुदामा देवी कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ भागलपुर के जगदीशपुर बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा के माध्यम से अपने गांव लौट रही थीं। जैसे ही उनका ई-रिक्शा नियामतपुर चौक के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित और तेज गति की बस ने सीधे सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सुदामा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रजौन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों की बेलगाम चाल और सार्वजनिक परिवहन की मनमानी पर सवाल उठ रहे हैं।