दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
07-Nov-2025 12:29 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बांका जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां गुरुवार की देर रात साहबगंज चौक (थाना क्षेत्र बेलहर) में एक के बाद एक 9 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और कुछ ही मिनटों में बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि एक चाय-पान की दुकान में गैस लीक होने के बाद आग लगी और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह घटना लालो भगत की चाय की दुकान में उस समय हुई जब वे चाय बना रहे थे। अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास की दो अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। बताया गया है कि तीनों दुकानों में कुल 9 सिलेंडर रखे थे, जो एक के बाद एक फटते चले गए। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सिलेंडर फटने की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग पहले खुद बाल्टी और पाइप से आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
इस हादसे में तीन दुकानों के पूरी तरह से जलकर राख हो जाने की वजह से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आसपास की कुछ अन्य दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिलेंडर ब्लास्ट का असली कारण गैस लीक था या स्टोरेज में लापरवाही। स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल आसपास के दुकानदारों को गैस सिलेंडर का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी है और दुकान क्षेत्रों में गैस रिसाव रोकथाम के लिए सुरक्षा अभियान चलाने की बात कही है।