ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / बालू खनन को लेकर सरकार का कड़ा फैसला, पुलों के पास नदी से...

बालू खनन को लेकर सरकार का कड़ा फैसला, पुलों के पास नदी से बालू निकालने पर रोक

11-Mar-2021 07:44 AM

PATNA : राज्य में बालू खनन को लेकर नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। नदियों पर बने सभी पुलों के आसपास से बालू खनन पर रोक लगा दी गई है। दरअसल यह फैसला पुलों की नींव को हो रहे नुकसान की सूचना मिलने के बाद लिया गया है। सरकार ने नदियों पर बनाए गए पुल या निर्माणाधीन पुलों के आसपास बालू के खनन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसा करने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि पुलों की संरचना के आसपास बालू के खनन के कारण नदी के बहाव क्षेत्र में बदलाव हो रहा है और जिसकी वजह से पुलों की नींव को नुकसान पहुंच रहा है। विभाग ने कई पुलों के नाम का जिक्र करते हुए इसके संबंध में जानकारी दी है। खासतौर पर फल्गु, पंचाने, सकरी, पुनपुन, बदुआ, चानन और गोईठवा जैसी नदियों को लेकर ऐसी जानकारी मिलने की बात कही गई है। मीणा ने कहा है कि पिछले 15 सालों में सुलभ संपर्कता और आवागमन के लिए सभी नदियों पर सैकड़ों पुलों का निर्माण कराया गया है। विभाग के संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं जिसमें निर्मित फूलों के समीप बालू का खनन किया जा रहा है। 

अब जिलों के डीएम इस बात की निगरानी कर आएंगे की फूलों के आसपास खनन नहीं हो। अगर ऐसा करता हुआ मामला सामने आया तो दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन भी लिया जाएगा।