कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले
09-Jan-2022 12:51 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : सूबे में कोविड महामारी की रोकथाम को लेकर रविवार को सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की सख्ती से अमल में लाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। बगहा में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखकर प्रशासन ने कमर कस ली है।
पुलिस सड़क पर उतरकर मास्क नहीं पहनने वालों का फाइन काट रही हैं। वहीं पुलिस के अभियान में कई समाजसेवी भी शामिल हो गए हैं जो मुफ्त मास्क बांटकर लोगों से हर हाल में मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं। लगातार कोरोना की बढ़ रही रफ्तार को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।
बता दें कि बिहार में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है।
इस दौरान सड़क से लेकर अस्पताल, दुकान और जेल तक की छानबीन होगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का सही से पालन हो रहा है या नहीं। जिस तरह से प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उसके लिए यह जरूरी भी है।