मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
23-Apr-2020 03:06 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : देश के अंदर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। 21 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पेशेंट सामने आ चुके हैं। मौत का आंकड़ा 681 तक पहुंच चुका है।पूरा देश लॉकडाउन के बीच अपने-अपने घरों में कैद है। ऐसे भय के माहौल में देश के अंदर कोरोना वॉरियर्स अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस परिस्थितियों के बीच बिहार के सासाराम जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी जिसे देखकर आप खुद बखुद उस शख्स को सैल्यूट कर उठेंगे।
सासाराम के मुख्य चौराहा पर ड्यूटी बजा रही महिला सिपाही पूजा कुमारी की बात हम कर रहे हैं। पूजा किसी रिय़ल कोरोना वारियर्स की तरह सामने आयी है। पूजा जहां एक तरफ लॉकडाउन को मुक्कमल बनाने के लिए सड़क पर उतरी हैं वहीं अपने मासूम बच्चे को भी संभाल रही है। पूजा का बच्चा महज 11 माह का है ऐसे में वे उसे घर पर छोड़ नहीं सकती। लॉकडाउन है तो देश के लिए ड्यूटी बजानी भी जरूरी है । लिहाजा पूजा अपने बच्चे को लेकर ही पूरी ड्यूटी निभा रही हैं। पूजा अपने बच्चे को लेकर सड़क पर चिलचिलाती धूप के बीच 12-12 घंटे ड्यूटी दे रही हैं।
पूजा कहती हैं कि कोरोना महामारी की इस विकट घड़ी में हम पुलिसवालों की बड़ी भूमिका है। लॉकडाउन सफल होगा तभी कोरोना देश से बाहर भागेगा। लोगों को घर में रहना जरूरी है। ऐसे में पुलिस का सड़क पर उतरना जरूरी है। पूजा की हिम्मत काबिले तारीफ है। ऐसे कोरोना योद्धा को फर्स्ट बिहार का सलाम ।