ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव...

बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु

Holi 2026: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर वृंदावन शैली में भव्य फूलों की होली का आयोजन हुआ। भक्तों ने पुष्प वर्षा, पंचामृत स्नान और महाशृंगार के साथ बाबा का पूजन कर नव संवत्सर और नवरात्रि का स्वागत किया।

04-Mar-2026 07:00 AM

By FIRST BIHAR

Holi 2026: उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाला धर्म और आस्था की नगरी मुजफ्फरपुर में चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर अद्भुत दृश्य देखने को मिला। स्थानीय बाबा गरीबनाथ धाम में 'सनातन सेवार्थ बिहार' और 'रात्रि सेवा दल' के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन की तर्ज पर भव्य 'फूलों की होली' का आयोजन किया गया। इस उत्सव ने भक्तों को ब्रज के रंगोत्सव की याद दिला दी।


उत्सव का शुभारंभ मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष पाठक के सानिध्य में हुआ। सबसे पहले बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन किया गया। इसके पश्चात बाबा को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से निर्मित पंचामृत से दिव्य स्नान कराया गया। स्नान के उपरांत रंग-बिरंगे गुलाब, गेंदा, चमेली और रजनीगंधा के फूलों की मालाओं और सुगंधित अबीर से बाबा का नयनाभिराम महाश्रृंगार किया गया। आरती के पश्चात उपस्थित जनसमूह के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया।


जैसे ही फूलों की होली शुरू हुई, पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर खुशियां बांटीं। फूलों की इस होली ने न केवल वातावरण को सुगंधित किया, बल्कि चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर के आगमन को भी यादगार बना दिया। मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बना है और श्रद्धालु भक्ति के रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं।