ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / bihar / aurangabad-news / Bihar news : भाई को बचाने के प्रयास में दूसरे की भी गई...

Bihar news : भाई को बचाने के प्रयास में दूसरे की भी गई जान

Bihar news : बिहार के औरंगाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक भाई को बचाने के प्रयास में दूसरा भी गहरे पानी में समा गया।

31-Mar-2025 01:01 PM

By First Bihar

Bihar news : बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेहुटी गांव में तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में सात वर्षीय प्रिंस कुमार, जो प्रमोद कुमार गुप्ता का पुत्र था, और पांच वर्षीय विनोद कुमार, जो विनोद प्रसाद गुप्ता का बेटा था, शामिल हैं।


घटना उस समय हुई जब प्रिंस खेलते-खेलते तालाब में गिर गया। उसे डूबता देख विनोद ने बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों गहरे पानी में डूब गए और उनकी जान नहीं बच सकी। जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तो तालाब में शव तैरते हुए दिखे, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।

खेलते-खेलते हुआ हादसा, दोनों की जान चली गई

सोमवार सुबह हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे गांव के पास स्थित एक पोखर के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान प्रिंस कुमार का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। डूबते हुए उसे देखकर विनोद कुमार ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तालाब गहरा होने के कारण वह भी डूब गया।

ग्रामीणों ने शव तालाब से निकाले

जब काफी देर तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। जब वे तालाब के पास पहुंचे, तो प्रिंस का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने विनोद की भी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसका शव अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने किया मृत घोषित कर दिया | परिजन दोनों को जीवित समझकर तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हुई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।