तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
20-May-2025 03:13 PM
By First Bihar
Bihar News: औरंगाबाद समाहरणालय के जर्जर भवन का छज्जा मंगलवार दोपहर अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। छज्जे के मलबे में जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घायल पदाधिकारी को तुरंत सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
घटना उस समय हुई जब अविनाश कुमार अपनी कार से उतर कर वरीय उप समाहर्ता के कमरे की तरफ जा रहे थे। मलबा उनके ऊपर गिरा, जिससे उनका वाहन और चालक बाल-बाल बच गए। मलबा गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि समाहरणालय के अन्य कार्यालयों के कर्मचारी भी बाहर निकल आए। जिला प्रशासन ने घटना के बाद भवन निर्माण विभाग को आदेश दिया है कि जर्जर छज्जे को तुरंत गिराया जाए और किसी भी प्रकार के हादसे से बचने के लिए समाहरणालय भवन की सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जाए। बताया जा रहा है कि भवन की पहली और दूसरी मंजिल गिरा है।
स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि जर्जर छज्जे के कई हिस्से पहले भी गिर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी की जान नहीं गई थी। इस बार यदि मलबा पूरी तरह से जिला योजना पदाधिकारी के सिर पर गिरता तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, समाहरणालय के नए भवन का निर्माण कार्य अब शुरू हो चुका है। अदरी नदी के पार सिंचाई विभाग के कॉलोनी परिसर में इस नए भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके।