ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Home / bihar / aurangabad-news / Road Accident in bihar : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक युवक...

Road Accident in bihar : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक युवक का शव निकाला गया बाहर

Road Accident in bihar : बिहार के औरंगाबाद में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है

20-Feb-2025 10:19 AM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है।  इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में लग गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी। इस घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की भीड़ भी नहर किनारे जमा हो गयी और कार को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना बारूण थाना क्षेत्र की है। 


बताया जा रहा है कि, गुरुवार को औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के परशुरामपुर नहर पुल के पास यह हादसा हुआ। जहां अचानक एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी।  मृतक की पहचान कर्मा सतुवाही गांव के 34 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में की गयी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं ग्रामीणों के द्वारा कार को नहर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 


इधर, विवेक बुधवार की रात में कहीं से लौट रहा था। उसकी कार इस दौरान अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। गुरुवार की सुबह उसका शव निकाला गया। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।