ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / bihar / aurangabad-news / Bihar Election: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह किस पार्टी में होंगी शामिल?...

Bihar Election: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह किस पार्टी में होंगी शामिल? खुद किया खुलासा

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। वे लगातार काराकाट लोकसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर रही हैं।

14-Mar-2025 03:28 PM

By First Bihar

Bihar Election: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। वे लगातार काराकाट लोकसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर रही हैं।


विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

ज्योति सिंह ने गुरुवार को औरंगाबाद के फेसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि वे काराकाट लोकसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने जा रही हैं।


राजनीतिक हलचल तेज

ज्योति सिंह ने अपनी जन संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की है। उनका कहना है कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना है। उन्हें क्षेत्र के सभी वर्गों, खासकर युवाओं और महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। उनकी इस घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है।


पति की फोटो के साथ महाकुंभ में डुबकी

कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाती नजर आईं। खास बात यह थी कि वे अपने पति पवन सिंह की तस्वीर के साथ डुबकी लगा रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।


पवन सिंह की प्रतिक्रिया

इसके बाद पवन सिंह ने भी एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे फोन चलाते नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा—"लगता है आज के समय में किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है। आगे क्या बोलूं, शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा। जय श्री राम!"