तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
26-Jul-2025 08:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड स्थित सलेमपुर गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पास बहने वाली केशहर पूर्वी नहर में डूबने से दो मासूम चचेरी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।
मृतक बच्चियों की पहचान कमलेश यादव की 13 साल की बी गुड़िया कुमारी और सुनील यादव की 10 वर्षीय बेटी आरती कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां अपनी-अपनी मां के साथ खेत में धान की रोपनी के लिए गई थीं। काम खत्म होने के बाद वे घर लौट रही थीं।
रास्ते में नहर में नहाने के लिए दोनों ने छलांग लगा दी। भारी बारिश के कारण नहर का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और बहाव तेज था। इसी कारण दोनों डूब गईं और बहती हुई चचरी में फंस गईं। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
लोगों और परिजनों ने उन्हें नहर से बाहर निकाल कर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि नहर को इतना गहरा खुदवाया गया है कि वह बच्चों के लिए जानलेवा बन गई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।