तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
21-Oct-2025 05:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली बिगहा गांव के पास शिवगंज-रफीगंज पथ पर दिवाली की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान माली थाना क्षेत्र के कुरगांई गांव निवासी रामनाथ राम के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के देवची बिगहा गांव निवासी विनोद राम के 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने बड़े भाई के ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान मुरली बिगहा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।
घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को देखा और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद कुंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू कुमार की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
परिजनों के अनुसार, कुंदन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कोल्हापुर में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था। वह दीपावली और छठ महापर्व मनाने के लिए तीन दिन पहले ही घर आया था। पर्व को लेकर घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियां मातम में बदल दीं।