तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
01-May-2025 09:36 AM
By First Bihar
BIHAR POLICE : बिहार में पुलिस वाले पर आए दिन कहीं न कहीं से हमले की खबर निकल कर सामने आती ही रहती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला औरंगबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में दारोगा समेत 4 लोग जख्मी हो गए हैं। इनलोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गुप्त सुचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम टंडवा के पिछुलिया इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी। उसी दौरान इनलोगों पर हमला कर दिया गया है। यह लोग उस समय सिर्फ वाहन की जांच कर रहे थे। यहां उत्पाद विभाग की टीम शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी और इसी के तहत गाड़ियों की जांच चल रही थी। तभी हमला किया गया है।
बताया जा रहा है कि, बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर एक गांव पिछुलिया में उत्पाद विभाग की टीम ने बारातियों से भरी एक वाहन को रुकने का इशारा किया। लेकिन वाहन चला रहे चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़ कर वाहन को रोका। हालांकि, इस दौरान बारातियों से भरे दो अन्य वाहन भी वहां आ गए।
इधर, अचानक बिना सोचे-समझे बाराती उत्पाद विभाग की टीम पर टूट पड़े। इस हमले में एक दारोगा और 3 सिपाही घायल हो गए। इस घटना के बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी की सुचना नहीं मिली है।