ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / araria-news / अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए...

अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा

अररिया जिले में जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ।

11-Sep-2025 10:15 PM

By First Bihar

ARARIA: अररिया जिले के नरपतंज प्रखंड अन्तर्गत भंगही पंचायत के वार्ड संख्या 4 में लचर विद्युत व्यवस्था और जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच चार दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। 


विभाग को कहने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एक ओर मुख्यमंत्री और सरकार हर घर बिजली और 125 यूनिट मुफ्त बिजली का ढोल पीट रही है।दूसरी ओर उसके विभाग के लोग अकर्मण्य बने हुए है।बिजली के अभाव में बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। 


ग्रामीणों का कहना था कि जब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे भंगही पंचायत के पूर्व मुखिया अजय साह ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और मौके पर से ही बिजली विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही। 


विभागीय अधिकारियों के दो दिनों के भीतर जले ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कई दिनों से बिजली की स्थिति खराब है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में तजम्मुल आलम, मो हामिद, उरफान मियां, मुर्तजा मियां, सरोज कुमार साह, जून मियां, ध्रुव कुमार साह, मो इजराइल, मो सलीम, मो कलममुद्दीन, बीरेंद्र पासवान, मो राजू, मेहरून निशा, लहरी खातून समेत दर्जनों प्रदर्शनकारी शामिल थे।