मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
21-Apr-2020 11:13 AM
ARRAH : भोजपुर जिले में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद उसके गांव के चारों तरफ 7 किलोमीटर के एरिया में पड़ने वाले 6 पंचायत के 10 गांव को सील कर करते हुए उसे कोरोना निषेध क्षेत्र घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में पड़ने वाले सभी प्रकार के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को भी अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं आदेश दिया गया है कि घर से बाहर निकलने वाले सीधे जेल जाएंगे।
वहीं पूरे सील क्षेत्र समेत पूरे बड़हरा में सभी प्रकार के मामले की निगरानी करने के लिए डीडीसी के साथ अन्य कई अफसरों की तैनाती की गई है। पूरे इलाके की बैरिकेडिंग की गई।थर्मल स्क्रीन से गांव के सभी लोगों की जांच की जा रही है। वहीं जीविका कार्यालय समेत अन्य केन्द्रों के बंद होने से मास्क निर्माण कार्य भी बंद हो गया है। कोरोना निषेध क्षेत्र के बाद 7 किलोमीटर की दूरी तक के पड़ने वाले क्षेत्र को बफरजोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र के लोगों की रोजाना जांच कर स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट देने का आदेश बीडीओ को दिया गया है। इसी रिपोर्ट के बाद सीएस को आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया जायेगा।
सील के दौरान बगैर आदेश के किसी भी तरह के लोगों के इन क्षेत्रों में प्रवेश पर पाबंदी के बाद भी प्रवेश या बाहर निकलने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल में डालने का आदेश बड़हरा बीडीओ को दिया गया है। सील किये क्षेत्र में 6 पंचायत के 10 गांव शामिल है।