ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

Home / bihar / आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत

भोजपुर के कोईलवर में आरा-छपरा फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। रिटायर बीसीसीएल कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

26-Mar-2026 03:42 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: आरा-छपरा फोरलेन पर भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबुरा थाना क्षेत्र के पुराना सबलपुर गांव निवासी 72 वर्षीय योगेंद्र पांडेय के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, योगेंद्र पांडेय गुरुवार दोपहर बाइक से दवा लेने के लिए कोईलवर जा रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे अंगद पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे दवा लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।


बताया जाता है कि मृतक झारखंड में बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Limited) में कार्यरत थे और कुछ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे ट्रेलर चालक को बबुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है।