बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM
01-Apr-2022 01:53 PM
DESK : बैंक के काम के लिए घर से निकलने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें कि कहीं आपका बैंक बंद तो नहीं है. दरअसल, इस महीने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसलिए इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा. आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है. इसी क्रम में आज से लगातार 5 दिन यानी 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे.
दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. 15 दिनों की इन छुट्टियों में से नौ अवकाश आरबीआई की अवकाश कैलेंडर में सूचीबद्ध हैं, जबकि अन्य साप्ताहिक अवकाश शनिवार और रविवार को रहेंगे. पूरे देश में ये छुट्टियां एक साथ नहीं पड़ रही है. राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं.
दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप अप्रैल के लिए छोड़े गए कामों के लिए ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. इस लिस्ट के मुताबिक अप्रैल में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.
1 अप्रैल- सालाना लेखाबंदी, लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद
2 अप्रैल- गुड़ी पड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, इंफाल, जम्मू-कश्मीर, गोवा में बैंक बंद
3 अप्रैल- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
4 अप्रैल- सरिहुल- झारखंड में बैंक बंद
5 अप्रैल- बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन- तेलंगाना में बैंक बंद
9 अप्रैल- माह का दूसरा शनिवार
10 अप्रैल- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 अप्रैल- डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़ अन्य जगहों में बैंक बंद
15 अप्रैल- गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- राजस्थान और जम्मू-श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
16 अप्रैल- बोहाग बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
17 अप्रैल- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
21 अप्रैल- गड़िया पूजा- त्रिपुरा में बैंक बंद
23 अप्रैल- माह का चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
25 अप्रैल- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अप्रैल- शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद