बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज
15-Apr-2022 08:39 AM
PATNA : आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ने वाली है. अनंत सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट की तैयारी पटना पुलिस पहले ही कर चुकी थी. प्रोडक्शन वारंट के लिए गुरुवार को कोर्ट में आवेदन भी दिया गया है. कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद अनंत सिंह को फिजिकली कोर्ट में पेश होना होगा. इसके बाद उनके पास से जो मोबाइल और सिम बरामद किया गया था इस मामले में पुलिस आरोपी बनाएगी बेऊर के थानेदार अतुलेश कुमार के मुताबिक पुलिस ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन दे दिया है.
आपको बता दें कि पिछले दिनों बेऊर जेल में छापेमारी के दौरान अनंत सिंह के वार्ड से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया था. पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू की तो 10 मोबाइल नंबर ऐसे मिले जिन पर लगातार बातचीत होती रही. पुलिस ने सबसे पहले उस शख्स का नाम पता खोज निकाला जिसके नाम पर सिम कार्ड लिया गया था.
प्रोडक्शन वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन देने की पुष्टि के बाद अब अनंत सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देने को तैयार है. रिमाइंड की इजाजत मिलने के बाद पुलिस अनंत सिंह से मोबाइल फोन सिम और उनके बैग से मिले. 10 मोबाइल नंबरों के बारे में पूछताछ करेगी. पुलिस यह भी जानना चाहेगी कि अनंत सिंह तक मोबाइल और सिम किसने पहुंचाया.
पिछले दिनों यह खबर सामने आई थी कि अनंत सिंह समेत कई अन्य कैदियों को बेऊर जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जाएगा. इन कैदियों को गुरुवार के दिन ही भागलपुर जेल शिफ्ट किया जाना था लेकिन जेल में सुरक्षा की समस्या होने के कारण फिलहाल शिफ्टिंग का काम पूरा नहीं हो पाया. अब सूत्र बता रहे हैं कि शुक्रवार यानी आज कई कैदियों को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जा सकता है. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. देखना दिलचस्प होगा कि अनंत सिंह को बेऊर से भागलपुर शिफ्ट किया जाता है या नहीं.