बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
12-Oct-2025 04:54 PM
By First Bihar
PATNA: मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह इन दिनों अपनी साढ़े तीन करोड़ की लग्जरी गाड़ी छोड़कर बाइक पर जनसंपर्क कर रहे हैं। रविवार को मोकामा में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह ने साफ कहा कि हम पार्टी नहीं बदलते हैं।
अनंत सिंह ने आगे कहा कि नामांकन 14 अक्टूबर को बाढ़ अनुमंडल कार्यालय में होगा। इस दौरान नामांकन स्थल पर आने वाले लोगों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई है। हालांकि, अब तक किसी भी पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनंत सिंह मोकामा की गलियों में जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं और लोगों को नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दे रहे हैं।
दूसरी ओर, राजद के टिकट पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी बीना देवी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी तेज हैं। हालांकि टिकट की औपचारिक घोषणा न होने के कारण उन्होंने अभी चुनाव प्रचार की शुरुआत नहीं की है। मोकामा विधानसभा सीट इस बार चुनावी दृष्टि से हॉट सीट मानी जा रही है। एक ओर जदयू से बाहुबली नेता अनंत सिंह मैदान में होंगे, तो दूसरी ओर राजद से बीना देवी के उतरने की संभावना है। ऐसे में दो प्रभावशाली नेताओं की संभावित आमने-सामने की टक्कर ने क्षेत्र में राजनीतिक माहौल को पहले से ही गर्मा दिया है।