पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
26-Feb-2026 11:08 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह जहां भी जाते हैं, वहां सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश होती है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि शाह एक धर्म विशेष के खिलाफ काम करते हैं और उनके दौरे का उद्देश्य विकास नहीं बल्कि समाज में ध्रुवीकरण करना होता है।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भूमि रही है। यहां सभी धर्म और समुदाय के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की सांप्रदायिक राजनीति राज्य के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शीर्ष नेता चुनावी मौसम में बिहार का दौरा कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करते हैं। हालांकि भाजपा की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
शराबबंदी पर भी साधा निशाना
राजद विधायक ने राज्य में लागू शराबबंदी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। गौरतलब है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। यह फैसला उस समय महिलाओं की मांग और सामाजिक सुधार के एजेंडे के तहत लिया गया था।
लेकिन भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि जमीनी हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। उनके अनुसार, एनडीए के रसूखदार नेताओं की देखरेख में शराब की खेप राज्य के अंदर आ-जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षण के कारण अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है और आम लोग कानून के डर से परेशान हो रहे हैं।
भाई वीरेंद्र ने कहा, “अगर सच में शराबबंदी लागू होती, तो इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी कैसे हो रही है? आए दिन पुलिस छापेमारी में शराब पकड़ी जाती है, इसका मतलब है कि सप्लाई चेन सक्रिय है।” उन्होंने सरकार से मांग की कि शराबबंदी कानून की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और यह बताया जाए कि आखिर अवैध कारोबार को संरक्षण कौन दे रहा है।