Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
04-May-2023 09:39 AM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार के छपरा में एक अजीबोगरीब शादी हुई. यहां एक शादी में अजीब ड्रामा देखने को मिला. यहां बारात सजी बड़ी बहन के लिए लेकिन दुल्हन बन छोटी बहन लौटी. बता दें जब बारात आई तो छोटी बहन कूद कर जान देने की धमकी देने लगी. जिसके बाद बड़ी बहन से शादी के इनकार करते ही बाराती और सराती आपस में भिड़ गए.
आपको बता दें मंगलवार की शाम मुबारकपुर में बारात समय पर गांव पहुंची. जहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में वरमाला की भी हो गई. लेकिन कुछ ही देर बाद छोटी बहन ने हंगामा शुरू कर दिया. दुल्हन की छोटी बहन चुपके से छत पर चढ़ गई और छत से दूल्हे को मोबाइल से फोन कर धमकी दी कि अगर तुमने मेरे साथ शादी नहीं की तो मैं छत से कूदकर अपनी जान दे दूंगी. मौके की नजाकत को देखते हुए दूल्हे ने आनन फानन में कन्या निरीक्षण से अपने परिजनों और रिश्तेदारों को सूचना भेजकर जनवासे में वापस बुला लिया.
जिसके सरातियों ने दूल्हे समेत कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया और पिटाई कर दी. वही बंधक बनाए जाने की घटना की सूचना मांझी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मुबारकपुर में पुलिस पहुंची. हालात की जानकारी लेने के बाद बुधवार की सुबह चार बजे पुलिस ने स्थानीय मुखियापति शैलेश्वर मिश्रा को मौके पर बुलाया और इस मामले में उनसे पहल करने का अनुरोध किया.
इस घटना के बाद काफी देर बातचीत के बाद दोनों पक्षों के लोगों के साथ दुल्हन ने भी अपनी छोटी बहन के साथ दूल्हे को शादी कर लेने की हामी भर दी. पंचायती के बाद विवाह की रस्म अदायगी के लिए पुरोहित की खोजबीन शुरू हुई तब पता चला कि मारपीट के बाद से दोनों पक्ष के पुरोहित फरार हो गए थे. लोगों की सलाह पर ब्राम्हण मुखियापति ने मंत्रोच्चार के साथ सिंदूर दान की रस्म अदायगी की. दूल्हा-दुल्हन समेत बारातियों को सकुशल विदा करा दिया. च