ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / bihar / अब जूनियर बच्चों का स्कूल खोलने की तैयारी, इसी महीने क्लास 6 से...

अब जूनियर बच्चों का स्कूल खोलने की तैयारी, इसी महीने क्लास 6 से 8 तक के छात्र जाएंगे स्कूल

13-Jan-2021 07:43 AM

PATNA : कोरोना के कहर के बीच पहली बार 4 जनवरी से राज्य में स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोले गए. राज्य सरकार ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खोलने का फैसला किया था और उस वक्त यह तय किया गया था कि 18 जनवरी के बाद जूनियर सेक्शन के बच्चों के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया जाएगा.

अब राज्य सरकार ने छठी से आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल खोलने का मन बना लिया है. सरकार इसी महीने छठी से आठवीं तक के बच्चों का स्कूल खोल देंने का फैसला ले लेगी. शिक्षा विभाग ने इसको लेकर अपनी तरफ से सहमति बना ली है. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के मुताबिक जनवरी के आखिरी हफ्ते में सभी मध्य विद्यालय खोल दिए जाएंगे और इसके बाद प्राथमिक स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी.

अगर सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी के पहले हफ्ते से प्राथमिक स्कूल भी खुल जाएंगे यानी पहली से लेकर पांचवी तक के बच्चे फरवरी महीने से स्कूल जा पाएंगे. हालांकि यह फैसला अंतिम तौर पर 18 जनवरी के बाद समीक्षा बैठक में किया जाएगा हाईस्कूल और इंटर स्कूलों में कोरोना काल के दौरान किस तरह की परेशानी देखने को मिली इसकी समीक्षा के बाद ही बाकी बच्चों के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया जाएगा.